logo

JET परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की तिथि बढ़ी, अब 30 तक कर सकते हैं आवेदन, अंबा ने सीएम का जताया आभार

AMBA12.jpg

रांची

झारखंड पात्रता परीक्षा (JET) 2025 के लिए फॉर्म भरने की अंतिम तिथि अब 30 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है। इस फैसले पर बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने खुशी जताई है और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को धन्यवाद कहा है।
अंबा प्रसाद ने अपने ट्वीट में लिखा कि उनके आग्रह को संज्ञान में लेते हुए छात्रों की समस्या का समाधान किया गया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दीं और कहा कि अब वे निश्चिंत होकर अपनी तैयारी में मन लगा सकते हैं।
यह कदम छात्रों के लिए राहत भरा साबित हुआ है, जो समयसीमा के कारण आवेदन प्रक्रिया में कठिनाई का सामना कर रहे थे।


 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News